UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जुड़वा बहनों ने किया हैदरगढ़ का नाम रोशन दोनों को मिले 98 फीसदी अंक

trfgcvkj.blkjhgfd

अवस्थी सिस्टर्स ने किया कमाल का प्रदर्शन करते हुये ICSE 10वीं में हासिल 98% से ज्यादा अंक

प्रदक्षिणा को 97.6% व सुदक्षिणा को 98.6% अंक, परिवार में खुशी का माहौल

हैदरगढ़/बाराबंकी–02 मई 

विकास खंड हैदरगढ़ क्षेत्र के पेचरूआ गांव की मेधावी छात्राओं ने हैदरगढ़ क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे बाराबंकी जनपद का नाम रोशन किया है। 

न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, लखनऊ की दो छात्राओं ने ICSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रायें पेचरूआ निवासी सुनील अवस्थी की पुत्री सुदक्षिणा और प्रदक्षिणा ने अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। 

 सीताकांत अवस्थी की नातिन व सुनील अवस्थी की पुत्री प्रदक्षिणा अवस्थी (साक्षी) ने 97.6% तथा सुदक्षिणा अवस्थी (सुहानी) ने 98.6% अंक प्राप्त किए हैं। दोनों बहनों की इस उपलब्धि से अवस्थी परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में जश्न का माहौल है।

विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि दोनों बहनें शुरू से ही मेधावी रही हैं। इनकी सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।

परिजनों व शुभचिंतकों ने प्रदक्षिणा और सुदक्षिणा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों बहनों का सम्मान समारोह में माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं इनके बाबा शिवाकांत अवस्थी ने बताया कि दोनों बहनें शुरू से होनहार रही हैं और पढ़ने के साथ साथ इनकी धार्मिक आस्था और धार्मिक कार्यक्रमों में विशेष रूचि रही है। दोनों बहनों से जब हमारे संवाददाता ने बातचीत की तो इनका कहना था कि बड़ी बहन आईएएस बनना चाहती है वहीं छोटी बहन आईपीएस अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती है।

                                               ब्यूरो चीफ़ 

                                           शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें