UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत गले में फंदे के निशान 

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–10 मई 

एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम्यांचल महाविद्यालय के सामने का है जहां पर माधुरी उर्फ खुशबू का शव मृत स्थिति में मिला।

पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत के अनुसार मृतका की मां संगीता पत्नी शीतला प्रसाद तिवारी निवासी पूरे लालता मजरे महुलारा थाना रामसनेही घाट ने अपने दामाद जय प्रकाश तिवारी उर्फ विशाल पुत्र विष्णु व छोटू तिवारी पुत्र विष्णु तिवारी व मृतका की सास अंजू तिवारी पर दहेज के नाम पर मृतका को आये दिन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका की शादी 27 नवंबर 2022 को हुई थी। माधुरी की एक 2 वर्ष की बेटी भी है। माधुरी की मां ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर में आरोप लगाया कि माधुरी को आये दिन परिवार वाले बेटी पैदा होने की वजह से भी ताना मारते थे। संगीता ने बताया कि शनिवार को सुबह उनका दामाद उनके घर पहुंचा और बताया कि उनकी बेटी बहुत बीमार है लेकिन जब मां परिवार के साथ बेटी की ससुराल पहुंची तो देखा कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है और गले में चोट के निशान मौजूद है जिससे आशंका जताई जा रही है कि माधुरी की मौत फंदे से लटकने या फिर गला दबाने से हुई है। फिलहाल ये हत्या है या आत्महत्या ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

                                              ब्यूरो चीफ़ 

                                           शिवम् अवस्थी

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें