*हैदरगढ़ से अवसानेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
हैदरगढ़/बाराबंकी–12 अगस्त
भाजपा विधायक दिनेश रावत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ में जारी है। बुधवार को हैदरगढ़ बस स्टेशन से अवसानेश्वर धाम तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के कोठी एवं हैदरगढ़ में माननीय विधायक दिनेश रावत के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया। इस दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर लोग थिरकते नजर आये।
इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत जी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक सशक्त हो रही है।
विधायक जी ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।
विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा कोठी एवं हैदरगढ़ क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में युवाओं एवं आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के अंत में विधायक दिनेश रावत ने तिरंगा यात्रा में सहभागी सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, चेयरमैन आलोक तिवारी, पूर्व चेयरमैन पंकज दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैय्या, पंकज मिश्रा, सौरभ मिश्रा , भानू मिश्रा, हैदरगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार सोनी रानू, संतोष श्रीवास्तव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अजय तिवारी नन्हे भैय्या, यतीश तिवारी, सत्यम मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








