अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ गये थे रेस्टोरेंट
हैदरगढ /बाराबंकी–12 अगस्त
बुधवार की देर शाम हैदरगढ के अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह अपने कुछ साथियों के साथ पराग रेस्टोरेंट गये थे। जहां पर उनके लोंगो ने खाने के लिए फास्ट फूड मंगाया।आरोप है कि खाने के सामान मे कीडा पडा था। यह देख अधिवक्ताओं ने हंगामा करते हुए पुलिस बुला ली। देखते ही देखते सैकडों की संख्या मे लोंगो का जमावडा लग गया। अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह ने आम आदमी के स्वास्थ्य के खिलवाड व खाद्य विभाग के नियमों के उल्लंघन का मामला बताते हुए हैदरगढ़ पुलिस को लिखित तहरीर दी है। आपको बता दें कि पहले भी कई बार इस रेस्टोरेंट में खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली थी व उससे पूर्व अधिवक्ता बृजेश मिश्रा के साथ कहासुनी की शिकायत सामने आयी थी। फिलहाल उक्त मामले को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है।
ब्यूरो चीफ़
शिवम अवस्थी







