UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भाकियू अराजनैतिक की मासिक बैठक संपन्न बैठक में छाया रहा यूरिया का मुद्दा

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–07 अगस्त

शुक्रवार को भा. कि. यू. अराजनैतिक की मासिक बैठक ब्लाक परिसर स्थित शिव मंदिर पर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता व तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह व जिला सचिव महादेव यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई । बैठक का संचालन युवा ब्लॉक अध्यक्ष फूल चन्द्र रावत ने किया‌। बैठक को संबोधित करते हुए युवा ब्लॉक अध्यक्ष फूलचंद रावत ने कहा कि हैदरगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत की नालियां गंदगी से पटी है जिन्हें तत्काल प्रभाव से साफ करा कर ब्लीचिंग पाउडर व फिनायल का छिरकाव करवाया जाय, व मच्छरों की राहत के लिए समय-समय पर फागिंग करवाई जाए!
अगली कड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हैदरगढ़ के अंतर्गत आने वाली खाद की प्राइवेट दुकानों पर खाद की कालाबाजारी खुलेआम की जा रही है, किसानों को खाद की बोरियां 450 से 500 की दर में बेची जा रही है उधर सरकारी समितियां पर मशीन के सर्वर के बहाने बार-बार किसानो को वापस किया जा रहा है जिस पर तत्काल लगाम लगाई जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन जल्द ही सरकारी समितियां का प्राइवेट दुकानों पर डेरा डालने का काम करेगी!
वहीं जिला सचिव महादेव यादव ने कहा कि हैदरगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली सभी P. W. D व बलिया एक्सप्रेस वे के बगल बनी सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे आए दिन लोग उन गड्डों से हादसों का शिकार होते रहते हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से रिपेयर कराया जाए!

तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने कहां हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव जल्द से जल्द करवाया जाए नहीं तो भारतीय किसान यूनियन जल्द ही एक बहुत विशाल आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। बैठक में फूल चन्द्र रावत, बृजेश यादव, काशी प्रसाद, विनोद, अर्जुन, शिवकरण कश्यप, गुच्छन, गुरदेई, बजरंग सिंह, चंद्रभान, मालती सिंह, रामजन्म, बाबूराम, लालू यादव, राजू आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

                                             ब्यूरो चीफ़ 

                                          शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें