UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

स्वच्छ सर्वेक्षण को ठेंगा गोमती नगर के रामलीला मैदान में लगा कूड़े का अंबार, नगर निगम मौन|

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–11 मई 

राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के सरकारी दावे लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर (जोन 4) में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। रामलीला मैदान खरगापुर क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति इस कदर बदतर हो चुकी है कि यहाँ की मुख्य सड़कों और नालियों पर कूड़े का कब्जा है।

स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है लेकिन नगर निगम और ‘लॉयन सिक्योरिटी एजेंसी’ (LSA) के सफाई कर्मी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़े बैठे हैं।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सी-2456, गीता पुरी सेक्टर 6 के पास जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ठप है।

नालियाँ कूड़े से पटी पड़ी हैं और गंदा पानी सड़क पर बजबजा रहा है।

भीषण गर्मी के इस मौसम में खुले में पड़ा यह कचरा न केवल दुर्गंध फैला रहा है बल्कि संक्रामक बीमारियों और मच्छरों के पनपने का मुख्य केंद्र बन गया है|

क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि इस क्षेत्र की सफाई का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी (LSA) के कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आते। कूड़ा उठान न होने के कारण यहाँ कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी और सुपरवाइजर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

एक स्थानीय नागरिक ने रोष व्यक्त करते हुए कहा, “हम टैक्स समय पर भरते हैं, लेकिन बदले में हमें गंदगी और बदबू मिल रही है।

रामलीला मैदान जैसे सार्वजनिक स्थल के पास ऐसी गंदगी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान है।

हफ़्तों तक कचरा एक ही जगह पड़ा रहता है।

नालियाँ चोक होने से बारिश के बिना ही सड़कों पर गंदा पानी जमा है।

कूड़े के ढेर पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का भय बना रहता है।

इलाका वासियों ने नगर आयुक्त और ज़ोनल अधिकारियों से मांग की है कि लापरवाह सफाई कर्मियों और संबंधित एजेंसी (LSA) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो स्थानीय निवासी नगर निगम मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

                                            ब्यूरो रिपोर्ट 

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें