UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी के साथ हुई मारपीट का, पुजारी ने पुलिस से की लिखित शिकायत

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–05 मई 

मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव का है जहां स्थित प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी के साथ हाथापाई और उनको जबरन उठाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंदिर के महंत ने हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस को दिये शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले दिनों बरांवां गांव निवासी साहब बक्श सिंह व उनके साथ 2 अज्ञात लोग भगवा कपड़े पहनकर हरपालपुर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और पुजारी से कहा कि मंदिर का मुकदमा वो जीत गये हैं , अगले दिन सुबह आरोपियों ने महंत से मंदिर के लिये सीसीटीवी कैमरा खरीदने की बात कहकर हैदरगढ़ चलने की बात कही व उन्हें भवनियापुर मठ उठा ले गये, जबकि उनको उठाकर भवनियापुर ले गये जिसके बाद उनकी जमकर धुनाई की व हाथ पैर, लात घूंसे बरसाये । जब शाम को नीलकंठेश्वर मंदिर में संध्या आरती का समय हुआ तो लोगों ने महंत जी को ढूंढ़ना शुरू कर दिया। मंदिर में मौजूद एक बाबा ने बताया कि पुजारी को भवनियापुर आश्रम ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। उसके बाद गांव के जिम्मेदार लोगों ने इसकी जानकारी हैदरगढ़ पुलिस को दी जिसके बाद हैदरगढ़ पुलिस एक्शन में आयी तथा असंद्रा पुलिस की मदद से महंत को वापस हैदरगढ़ लायी। पीड़ित महंत ने गंभीर आरोप लगाते हुये बताया कि विपक्षियों की मिलीभगत से उनका फर्जी मेडिकल भी करवा लिया गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही व अपने जान माल की रक्षा की मांग की है। वहीं पीड़ित महंत ने मीडिया से बात करते हुते बताया कि कुछ लोग मंदिर पर कब्जा करने की नियत से उन्हें भवनियापुर भेजना चाहते हैं ताकि मंदिर का धन हड़पा जा सके। महंत अजवेंद्र पुरी ने बताया कि इस कार्य में बरांवां गांव के साहब बक्श व राम-जानकी मठ भवनियापुर के महंत मुकुंद पुरी व कुछ अज्ञात लोग शामिल हैं। उक्त मामले को लेकर जब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी करने की कोशिश की गयी तो उनका फोन नहीं रिसीव हुआ। अब देखना है कि मामला सुर्खियों में आने के बाद मामले की जांच कर कठोर कार्यवाही की जायेगी या मामले को दबा दिया जायेगा।

                                               ब्यूरो चीफ़ 

                                            शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें