UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कंपोजिट विद्यालय अहिर गांव में गायब मिले सहायक अध्यापक घर बैठे चल रहा था हाजिरी का खेल

trfgcvkj.blkjhgfd

प्रधानाचार्य शिवपूजन की भूमिका भी सवालों के घेरे में

हैदरगढ़/बाराबंकी–07 मई

मामला विकास खंड हैदरगढ़ के अंतर्गत आने वाले कंपोजिट विद्यालय अहिर गांव का है जहां पर स्थानीय लोगों की मानें तो वर्षों से घर बैठे हाजिरी लगाने का खेल चल रहा था और शिक्षक घर बैठकर विभागीय मिलीभगत के चलते लाखों रूपये डकार गये। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था कैसे पटरी पर आयेगी ये बड़ा सवाल है। सरकार सर्व शिक्षा अभियान, स्कूल चलो अभियान और सब पढ़ें सब बढ़ें का नारा देकर हर वर्ष करोड़ों रूपये खर्च करती है लेकिन शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी अपने रसूख व बंदरबांट के सहारे सरकार के मंशुबों पर पानी फेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। लगातार सूत्रों और स्थानीय शिकायतें मिलने के बाद जब हमारे संवाददाता द्वारा विद्यालय का रियलिटी चेक किया गया तो कंपोजिट विद्यालय अहिर गांव में सहायक अध्यापक हरिमोहन मिश्रा ड्यूटी से नदारद मिले, जब हमारे संवाददाता द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी आराधना अवस्थी को इसकी जानकारी दी गयी तो उन्होंने रजिस्टर चेक कराया गया, रजिस्टर में उनकी उपस्थिति लगातार दर्ज मिली, उक्त रहस्य को लेकर सहायक अध्यापक से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि वो प्रयागराज में रिश्तेदार की शादी में शिरकत कर रहे हैं, जब उनसे हाज़िरी को लेकर सवाल पूंछा गया तो उनके पास कोई जवाब नहीं था और हाथ पांव फूलते नजर आये। वहीं विद्यालय में मौजूद प्रधानाचार्य शिवपूजन से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि हाजिरी कैसे लगी। वहीं जानकारों की मानें तो ये खेल बड़े लंबे समय से चल रहा है और इसमें प्रधानाचार्य शिवपूजन की भूमिका भी संदिग्ध है जो कई तरह के सवाल खड़े करती है। विद्यालय में शिक्षक के नाम आने के बावजूद हाजिरी कैसे लगी विद्यालय में किसी भूत का साया तो नहीं जो अदृश्य शक्ति के रूप में विद्यालय आता है और हाजिरी लगाकर चला जाता है, ये कुछ कुछ मिस्टर इंडिया फिल्म की कहानी को दर्शाता है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि विद्यालय से गायब रहे शिक्षक हरिमोहन मिश्रा ने छुट्टी का प्रार्थना पत्र दे दिया है। जानकारों की मानें तो विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षक बगैर तारीख का प्रार्थना पत्र अपने स्टाफ के लोगों के पास रखते हैं और जरूरत पड़ने पर उसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं। मामले में कार्यवाही को लेकर  खंड शिक्षा अधिकारी से बात की गयी|

ब्यूरो चीफ़

शिवम् अवस्थी

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें