लखनऊ–01 मई
गोमतीनगर ज़ोन के देवरिया गांव में बिजली के खंभे झुककर गिरने की कगार पर हैं, जिन पर रखा भारी-भरकम ट्रांसफार्मर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है।
स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं|
आरोप है कि अवर अभियंता अमित यादव और उपखण्ड अधिकारी संतोष मौर्य एच टी एल टी अपने वातानुकूलित कमरों से बाहर निकलकर ज़मीनी हकीकत देखना गंवारा नहीं कर रहे।
ग्रामीणों द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। क्या विभाग किसी मासूम की जान जाने के बाद ही जागेगा?
खंभे इतने झुक चुके हैं कि ट्रांसफार्मर कभी भी नीचे गिर सकता है, जिससे जनहानि और भारी शॉर्ट सर्किट का खतरा बना हुआ है।
गोमतीनगर ज़ोन अंतर्गत आने वाले लौलाई पावर हाउस क्षेत्र स्थित देवरिया गांव में लगा जानलेवा ट्रांसफार्मर|
ऊर्जा मंत्री और उच्चाधिकारी इस लापरवाही का संज्ञान लें और तत्काल खंभों व ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराए एवं इन गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करें|
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह







