बदायूं में दर्दनाक हादसा बाथरूम में नहाते समय एक मासूम की मौत एक भाई की हालत गंभीर
बाथरूम में लगा गैस गीजर बना मासूम की मौत का कारण बना गीजर से गैस लीक होने दम घुटने से एक बच्चे की मौत दूसरे भाई की हालत गंभीर|
बदायूं में एक दर्दनाक हादसा बाथरूम में नहाते समय एक चार वर्षीय बच्चे की मौत तथा दूसरे ग्यारह वर्षीय भाई की हालत गंभीर बरेली निजी अस्पताल किया गया रेफर गीजर से गैस लीक होने से हुई मौत बाथरूम में गैस गीजर बना मौत का कारण मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम|
दरअसल पूरा मामला बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सह वाजपुर का है जहां पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया बाथरूम में नहाने गए एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई वहीं दूसरे ग्यारह वर्षीय भाई की हालत गंभीर देखते हुए बरेली भेजा गया परिजनों के मुताबिक दोनों भाई सुबह नहाने गए थे इसके बाद गीजर से गैस लीक होने से दम घुट गई परिजनों ने जब दरवाजा खटखटाया कोई आवाज ना आने पर दोनों मासूमों को दरवाजा तोड़कर निकला गया जिसमें एक भाई को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे भाई की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया इस दर्दनाक हाथ से से पूरे परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी||
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
राजीव श्रीवास्तव








