
लखनऊ–09 जनवरी
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा जारी कार्यालय आदेश संख्या 32–मनि/मविविनि/ई-1/टी-2/तैनाती, दिनांक 06 जनवरी 2026 के तहत निगम में प्रशासनिक आवश्यकता के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण तैनाती का आदेश जारी किया गया है|
जारी आदेशानुसार दिनेश चन्द्र जयन्त जो वर्तमान में अधिशासी अभियंता 33 केवी गोमतीनगर क्षेत्र लखनऊ के पद पर कार्यरत थे को निगम मुख्यालय लखनऊ में अधिशासी अभियंता (संबद्ध) के रूप में तैनात किया गया है। यह तैनाती उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका संख्या–79/1997 में पारित निर्देशों के अनुपालन में की गई है|
इसी क्रम में उनके स्थान पर अब प्रीतम सिंह को नया कार्यभार सौंपा जाएगा प्रीतम सिंह इससे पूर्व उपखण्ड अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और हाल ही में पदोन्नति पाकर अधिशासी अभियंता बने हैं|
यह उनकी अधिशासी अभियंता के रूप में पहली जॉइनिंग होगी जिसे लेकर विभागीय स्तर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित इकाई प्रमुख/नियंत्रक अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि नव तैनात अधिकारी को बिना किसी विलंब के कार्यमुक्त कराते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाए साथ ही निर्धारित
प्रक्रियाओं के अनुसार अभिलेखीय औपचारिकताओं को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए|
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्य प्रणाली को सुचारु बनाए रखने और व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
जिला संवाददाता
राजन कश्यप








