साथी की मौत से भड़के बिजली कर्मचारी सदर कोतवाली का किया घेराव
अब तक नहीं हुई अधीक्षण अभियंता की गिरफ्तारी — उठ रहे बड़े सवाल
लखीमपुर खीरी में बिजली विभाग के एक कर्मचारी की मौत के बाद उठा आक्रोश अब भी ठंडा नहीं पड़ा है लेकिन सवाल यह है कि इतने बड़े विरोध के बाद भी जिम्मेदार अफसर अब तक खुलेआम घूम रहे हैं|
गड़ी पावर हाउस में तैनात टीजी–2 कर्मचारी रामगोपाल राणा की हार्ट अटैक से मौत के बाद आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने सदर कोतवाली का घेराव कर दिया था।
लगातार बकाया बिजली बिल वसूली का दबाव
मानसिक प्रताड़ना कर काम कराने
तनाव और दबाव के चलते बिगड़ी तबीयत ही मौत की असली वजह बताया|
घटना के बाद कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े विवाद के बाद भी प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की|
बिजली विभाग में चल रही वसूली की आड़ में कथित तानाशाही अब एक जान ले चुकी है फिर भी जिम्मेदार अफसर पर हाथ डालने से प्रशासन कतरा रहा है|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
राजीव श्रीवास्तव








