उत्तर प्रदेश सरकार ने दिखाया दरियादिली अपर निजी सचिव को किया बहाल
लखनऊ–05 जनवरी
सचिवालय में कार्यरत रहे अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल को पांच साल बाद पुनः सेवा में बहाल कर दिया गया है|
अमर सिंह पटेल को पूर्व में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानवीय आधार पर उनकी बहाली का निर्णय लिया है|
बताया गया है कि अमर सिंह पटेल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं|
अमर सिंह पटेल के अनुसार नौकरी जाने के बाद उनका परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था और भुखमरी की कगार पर पहुंच गया था|
इन परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेते हुए उन्हें दोबारा नौकरी में वापस लिया है|
मुख्यमंत्री के इस फैसले को मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा कदम माना जा रहा है|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
“संवाददाता”








