लखनऊ–03 दिसम्बर
पावर ऑफिसर एसोसिएशन का प्रांतीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज चार जनवरी फील्ड हॉस्टल पार्क सुबह ग्यारह बजे किया जाएगा जिसमें पूरे प्रदेश के दलित व पिछडे वर्ग के अभियंता भाग लेंगे निजीकरण सहित अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा|
उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन की आज एक आपात बैठक संपन्न हुई जिसमें कल 4 जनवरी फील्ड हॉस्टल पार्क सुबह 11 बजे जिसमें पूरे प्रदेश के दलित व पिछडे वर्ग के अभियंताओं जो पिछले एक वर्ष में रिटायर हुए हैं उनका प्रदेश स्तरीय स्वागत सम्मान का कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें दर्जनों रिटायर्ड अभियंताओं का सम्मान किया जाएगा और साथ ही संगठन की आगे की रणनीतिक भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा| आज के सम्मान समारोह में इस बात पर भी गंभीरता से चर्चा की जाएगी कि बिजली कंपनियों में जिस प्रकार से दलित व पिछडे वर्ग के अभियंताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है उस पर कैसे विराम लगे|जरूरत पड़ने पर आंदोलन की भूमिका क्या हो पर भी अंतिम रूप दिया जाएगा|

बैठक में उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन,अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा,उपाध्यक्ष एसपी सिंह,पीएम प्रभाकर, नेकीराम महासचिव,अनिल कुमार अतिरिक्त महासचिव,अजय कुमार संगठन सचिव विंद्रा प्रसाद, मुकेश बाबू, हरिश्चंद्र वर्मा ट्रांसको अध्यक्ष,सुशील कुमार वर्मा,विनय कुमार,अजय कुमार,रमेश कुमार ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के ऊर्जा सेक्टर में एक ऐतिहासिक पहली बार ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सामूहिक रूप से रिटायर्ड अभियंताओं का सम्मान किया जाएगा साथ ही निजीकरण सहित जो अहम मुद्दे हैं उन पर भी आगे की रणनीतिक विचार विमर्श करके आगे आंदोलन की भूमिका तय की जाएगी|
लखनऊ से संवाददाता
राजीव श्रीवास्तव की रिपोर्ट








