रहमानपुर गांव में बदहाल रास्तों से लोगों को आवागमन में परेशानी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल|
लखनऊ–28 अक्टूबर
राजधानी लखनऊ में विकास कार्यों को लेकर किए जा रहे दावों के बीच नगर निगम जोन-07 के अंतर्गत इस्माइलगंज प्रथम वार्ड स्थित रहमान पुर गांव से सड़क की बदहाली का मामला सामने आया है स्थानीय मार्ग की स्थिति देखकर सड़क निर्माण और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं आरोप है कि निर्माण के लिए धनराशि आवंटित होने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया जिससे क्षेत्रीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय मार्ग की तस्वीरों में कच्चा रास्ता जगह-जगह बिखरा मलबा मिट्टी और फैला हुआ कूड़ा साफ दिखाई दे रहा है।
कई स्थानों पर रास्ते की सतह ऊबड़-खाबड़ नजर आती है ऐसे में लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बरसात के दौरान इसी तरह के कच्चे रास्तों पर कीचड़ और जलभराव की समस्या भी बढ़ने की आशंका रहती है।
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि सड़क निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की गई है तो अब तक काम शुरू क्यों नहीं हुआ धनराशि आवंटन,कार्यादेश,निर्माण की समयसीमा और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की भूमिका की जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकती है हालांकि आवंटित धनराशि और निर्माण की वर्तमान स्थिति के संबंध में आधिकारिक अभिलेखों की पुष्टि होना अभी बाकी है|
रहमानपुर गांव के इस मार्ग की स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों से निरीक्षण कराने सड़क निर्माण की स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कार्यवाही करने की अपेक्षा है यदि धनराशि आवंटित होने के बावजूद कार्य लंबित है तो इसके कारणों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
अब देखना यह है कि नगर निगम जोन-07 प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेकर सड़क निर्माण की दिशा में कब तक कदम उठाता है और स्थानीय लोगों को बदहाल रास्ते से राहत मिल पाती है या नहीं
ब्यूरो रिपोर्ट सुदर्शन प्रवाह







