हैदरगढ़/बाराबंकी– 05 अगस्त
आपको बता दें कि इस समय हैदरगढ़ के लोगों की शाम बहुत आसानी से कट रही है, शाम होते ही लोग हैदरगढ़ कस्बे में लगी स्वराज प्रदर्शनी की तरफ रूख कर लेते हैं। हैदरगढ़ के दशहरा बाग मेला मैदान में लगी इस प्रदर्शनी में आने का लोगों का सबसे बड़ा कारण हैं सांयकालीन आनंद जो हैदरगढ़ और आसपास के क्षेत्र में आपको कहीं नहीं मिलने वाला। प्रदर्शनी का सबसे आकर्षण का केंद्र है जलपरी और आसमानी झूले के साथ साथ बच्चों के झूले।
स्वराज प्रदर्शनी के संचालक मेवालाल वर्मा ने बताया कि ये प्रदर्शनी 4 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगी। जिसका टिकट मात्र 40 से 50 रूपये तक है। इसमें काफी वैरायटी के झूले हैं। वहीं मेले की देखरेख का जिम्मा संभाल रहे सद्दाम ने बताया कि यहां बच्चों व महिलाओं के झूले , जलपरी व घर की गृहस्थी का भी सामान लोग किफायती दामों में खरीद सकते हैं। मेले का समय शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक है जिसमें हैदरगढ़ और आसपास के लोग आराम से प्रदर्शनी का आनंद लें सकते हैं। स्कूली बच्चों भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी







