हैदरगढ़/बाराबंकी–03 अगस्त
घर में हुई कलह से परेशान एक महिला ने रविवार को घर में रखी खरपतवार नाशक दवा पी ली जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के तकिया मजरे अंसारी गांव का है। उक्त गांव निवासिनी हसमतुल पत्नी रज्जब अली 57 वर्ष ने गुस्से में खेत में डाली जाने वाली खरपतवार नाशक दवा पी ली।हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी







