हैदरगढ़/बाराबंकी–01 अगस्त
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में शनिवार की दोपहर औसानेश्वर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट बिबियापुर मोड़ पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे के बाद घायल थाना हैदरगढ़ के ही लखनी चक मजरे बारा गांव निवासी रमेश कुमार 50 वर्ष को पुलिस सीएचसी लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया है। परिवार में दुःख व्याप्त है।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी






