UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कक्षा तीन के छात्र की सर्पदंश से हुई मौत स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप 

trfgcvkj.blkjhgfd

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी–27 जुलाई 

एक बच्चे की जहरीले सांप के काटने से हुई मौत के मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय देवगरपुर में पढ़ने गए एक नौ वर्षीय छात्र अंशु पुत्र अशोक कुमार को विद्यालय परिसर में सौंच के लिये गये सांप ने डस लिया। घटना के बाद छात्र की हालत बिगड़ गई और स्कूल के शिक्षकों ने बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय बच्चे के परिजनों को फोन मिलाया, उसके बाद जब तक परिजन स्कूल पहुंचते तब तक हालत और बिगड़ चुकी थी, जिसे परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने मीडिया को दिये बयान में बताया कि शिक्षकों ने बताया कि बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब है और उसे घर ले जाइये। 

छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने विद्यालय के शिक्षकों पर घटना की सूचना देर से देने का आरोप लगाया। परिजन शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की बारीकी से जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना की परिस्थितियों और पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। वहीं बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

                                            ब्यूरो चीफ़ 

                                         शिवम् अवस्थी

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें