हैदरगढ़/बाराबंकी–25 जुलाई
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार सोनी रानू एवं पदाधिकारियों द्वारा तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल, न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अधिवक्ता समाज के हित में आवाज उठाने का आवाहन किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष विकास सोनी, संगठन मंत्री दीपक सोनी बबलू मंत्री अतुल सोनी,सहमंत्री हाजी अतीक अहमद आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी







