UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एक महिला व किशोरी ने फांसी के फंदे से लटककर जान दी

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–25 जुलाई 

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में दो आत्महत्या की घटनायें घटित हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पेचरुआ गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते दूसरी मंजिल पर बने कमरे में छत की कुंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिजन जब ऊपर गए तो उसे आवाज दी गयी जिस पर कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद मिला , खिड़की से झांका तो घर वालों के होश उड़ गए क्योंकि उक्त किशोरी कुंडी के सहारे छत से लटक रही थी तत्काल दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया और तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी कुलदीप मिश्रा उर्फ दीपक मिश्रा की 14 वर्षीय पुत्री सृष्टि मिश्रा आज शुक्रवार शाम को अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में साड़ी के सहारे छत की कुंडी से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मच गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया मृतका का पीएम कराया जा रहा है घटना के अन्य कारणों की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है की सृष्टि मिश्रा काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी 

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन‌ लीला समाप्त कर ली।

यहां के निवासी अफजल बाहर शहर में नौकरी करता है।घर में उसकी पत्नी नरगिस उसका तीन वर्ष का पुत्र एवं देवर 15 वर्ष मौजूद थे।महिला ने अपने बच्चे को देवर के साथ गांव में ही दूकान पर खाने का सामान लाने भेज दिया।देवर वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला।खिड़की से देखा देखा तो होश उड़ गए महिला रस्सी के सहारे गले में छत से फंदा लगाकर लटक गई। थोड़ी ही देर में गांव वालों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर महिला के शव को नीचे उतारकर सीएचसी लेकर आई। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

                                          ब्यूरो चीफ़ 

                                       शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें