UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तहसील बार हैदरगढ़ के अध्यक्ष बने संजय सिंह व संतोष शुक्ला महामंत्री बने

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–22 जुलाई 

बुधवार देर शाम हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम के नतीजे आये, जिसमें संजय सिंह अध्यक्ष बने व 30 वोट से जीत हासिल की, वहीं महामंत्री पद पर संतोष शुक्ला ने 47 वोट से जीत हासिल की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न हुआ।

बुधवार सुबह शुरू हुये तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में शासन व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। दोपहर बाद चुनाव संपन्न हुआ जिसके ठीक बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ रहे कुंवर बहादुर सिंह ने 98 वोट हासिल किये वहीं पिछली बार के रनर अप प्रत्याशी संजय सिंह ने सबसे ज्यादा 128 वोट प्राप्त कर जीत का सेहरा बांधा। सुरेश कुमार मिश्र ने 26 वोट प्राप्त किये तो हरि किशोर मिश्रा को मात्र 4 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये दिनेश कुमार श्रीवास्तव को 140 वोट मिले और सुभाष चंद्र दीक्षित को मात्र 114 वोट ही मिले। दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने 36 वोट से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिये धर्मेंद्र कुमार यादव ने 128 वोट पाकर विजय हासिल की तो इनके प्रतिद्वंद्वी विकास चंद्र ओझा 4 वोट से पिछड़ गये। महामंत्री पद के लिये जोरदार मुकाबला था जिसमें संतोष कुमार शुक्ला ने 152 वोट प्राप्त कर 47 वोट से अरविंद बाजपेई को हराया और जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

संयुक्त मंत्री प्रशाशन पद के लिये चुनाव लड़ रहे विभोर गुप्ता को 102 वोट मिले तो वहीं मित्रसेन कुमार को 118 वोट हासिल हुये जिससे 16 वोटों से उनकी जीत सुनिश्चित हो गई। तीसरे प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को मात्र 30 वोट मिले। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद के लिए अखिलेश कुमार मिश्रा ने 152 मत प्राप्त कर सूरज कनौजिया को 46 वोटों से मात दी। सूरज कनौजिया को 106 वोट मिले। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अधिवक्ता बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, अरूण कुमार सिंह व पूर्व चेयरमैन हैदरगढ़ अखिलेश सिंह ने संजय सिंह को बधाई दी व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

                                            ब्यूरो चीफ़ 

                                        शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें