UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अवैध कटान को लेकर दो ठेकेदारों पर लगाया गया जुर्माना 

trfgcvkj.blkjhgfd

सुबेहा/बाराबंकी–19 जुलाई 

प्रतिबंधित व हरे भरे पेड़ों की अवैध कटान करने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरगांव में ठेकेदार ने गिरे हुए आम के पेड़ को काटा था, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने ठेकेदार रंजीत कुमार के खिलाफ जुर्माना किया, और कड़ी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया। वहीं एक अन्य मामले में वन दरोगा ने ग्राम चकौरा थाना सुबेहा में ठेकेदार द्वारा अवैध कटान करने पर ठेकेदार अबू बकर का भी जुर्माना किया। अबू बकर ने एक हरे भरे जामुन के पेड़ को धराशाई कर दिया था। 

वन दरोगा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में ठेकेदार से जुर्माना वसूला गया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों वन दरोगा अपना कुमार सिंह ने अवैध कटान को लेकर ठेकेदार अजीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था वहीं एक अन्य मामले में जुर्माना किया था। इस महीने वन दरोगा अनुज कुमार सिंह की तरफ से की मामलों में कार्यवाही की जा चुकी है।

                                             ब्यूरो चीफ़ 

                                          शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें