*हैदरगढ़ में भव्य स्वागत की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी*
हैदरगढ़/ बाराबंकी
विवादित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 12 जुलाई को हैदरगढ़ पहुंचेंगे, हैदरगढ़ विधानसभा 272 से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भावी प्रत्याशी गौतम रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 8:30 बजे हैदरगढ़ में गविष्टि (गोरक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा के अंतर्गत परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज (1008) का आगमन होगा। इस अवसर पर बछरावा चौराहा (बड़ा चौराहा), हैदरगढ़ पर स्वामी जी का भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत के उपरांत आरती-पूजन एवं गौमाता पूजन का आयोजन होगा। इसके पश्चात स्वामी जी का काफिला गौतम रावत के निज आवास, ग्राम गोतौना पहुँचेगा, जहाँ अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी तथा स्वामी जी श्रद्धालुओं को अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, लखनऊ की पार्षद श्रीमती ममता रावत,
समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। गौतम रावत ने हैदरगढ़ विधानसभा की समस्त जनता तथा हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित सभी धर्मों एवं समाज के लोगों से विनम्र अपील की है कि वे प्रातः 8:30 बजे हैदरगढ़ बस स्टॉप (बड़ा चौराहा) पहुंचकर स्वागत करें व आशीर्वाद लें।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








