सराय गोपी थाने में तैनात हैं मुख्य आरक्षी गुड्डू यादव
हैदरगढ़/बाराबंकी
हैदरगढ़ तहसील के सुबेहा थाना अंतर्गत सराय गोपी चौकी मे तैनात, गुड्डू कुमार यादव को, आरक्षी से मुख्य आरक्षी (दीवान) बनाया गया। सुबेहा थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव व सराय गोपी चौकी इंचार्ज निष्कर्ष चौरसिया ने गुड्डू यादव को बैच लगाकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व आम लोगों ने उन्हें बधाई दी । गुड्डू यादव पुलिस व आम जनता के बीच बेहतरीन समन्वय बनाये रखने के लिये जाने जाते हैं।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








