हैदरगढ़/ बाराबंकी–11 जुलाई
विधानसभा हैदरगढ़ में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का पार्टी विस्तार किया गया। कार्यक्रम पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सटे हुये ग्राम समनामऊ में किया गया। जिसमें यासीन को ग्राम सभा अध्यक्ष व अरमान एवं हफीज को ग्राम सचिव नियुक्त किया गया। पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष असगर अली ने यासीन समेत अन्य लोगों को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई व पार्टी के लिये काम करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मो. सिराज, रामबरन, नीरज, कृष्ण कुमार, सूरज, अनिल, बब्बू चौहान, अरमान, हाफिज, समेत सैकड़ों लोग शामिल हुये।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








