UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चिनहट में बड़ा फर्जीवाड़ा संतोष ट्रेडर्स ने नए के दाम पर थमाया पुराना फ्रिज पुलिस की सुस्ती के बाद पीड़िता पहुंची उपभोक्ता फोरम

trfgcvkj.blkjhgfd

चिनहट/चिनहट–11 जुलाई 

राजधानी के चिनहट बाजार स्थित ‘संतोष ट्रेडर्स’ नाम की इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर ग्राहक के साथ सरेआम धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है दुकानदार ने ईमानदारी की धज्जियां उड़ाते हुए एक महिला ग्राहक से नए चमचमाते फ्रिज की पूरी कीमत वसूली लेकिन डिलीवरी के नाम पर उन्हें पुराना और इस्तेमाल किया हुआ फ्रिज थमा दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक हिमसिटी की रहने वाली राधा अवस्थी ने संतोष ट्रेडर्स से ₹15,000 में सैमसंग कंपनी का एक नया फ्रिज खरीदा था दुकानदार की जालसाजी का आलम तो देखिए कि उसने पीड़िता को बकायदा नए फ्रिज का पक्का बिल भी सौंप दिया ताकि ग्राहक को कोई शक न हो लेकिन जब फ्रिज घर पहुंचा तो वह पुराना निकला खुद को ठगा हुआ महसूस कर पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़िता ने इस जालसाजी की शिकायत तुरंत स्थानीय चिनहट पुलिस से की थी लेकिन आरोप है कि पुलिस और दुकानदार के बीच कथित सांठगांठ और मिलीभगत के चलते स्थानीय पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया और कोई ठोस एक्शन नहीं लिया पुलिस से निराश होकर और अपनी गाढ़ी कमाई डूबती देख पीड़िता राधा अवस्थी ने आखिरकार उपभोक्ता फोरम (कंज्यूमर कोर्ट) का दरवाजा खटखटाया है।

स्थानीय लोगों और दुकान के पुराने ग्राहकों की मानें तो संतोष ट्रेडर्स का यह कोई पहला कारनामा नहीं है। इससे पहले भी कई लोग इस दुकान के खिलाफ पुराना, रिपेयर किया हुआ और डैमेज (खराब) सामान नए के नाम पर बेचने की शिकायत कर चुके हैं।

चिनहट बाजार के जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे धोखेबाज दुकानदारों के खिलाफ जिला प्रशासन और उपभोक्ता संरक्षण विभाग को सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कोई और सीधा-साधा ग्राहक इस ठगी का शिकार न बने।

                                         ब्यूरो रिपोर्ट 

                                   दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें