*पुलिस से बेखौफ चोरों ने हाइवे किनारे काट डाले 10 खंभों के विद्युत तार*
हैदरगढ़/बाराबंकी–10 जुलाई
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच एक सनसनीखेज चोरी की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। आपको बता दें कि इस महीने अब तक लगभग आधा दर्जन चोरी की घटनाओं ने जहां स्थानीय पुलिस की नींद उड़ा रखी है वहीं क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। हैरान कर देने वाला मामला तब सामने आया जब लखनऊ सुल्तानपुर रोड एन एच 731 पर स्थित खरसतिया गांव में हाइवे किनारे प्रदीप सिंह के ट्यूबवेल से लेकर राजीव त्रिपाठी के मकान तक लगभग 10 बिजली के खंभों के तार चोरों ने काट डाले। ये घटना 5 जुलाई की रात की बताई जा रही है। खरसतिया गांव निवासी जुगुल किशोर अवस्थी ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुते बताया कि 5 जुलाई से एरिया की बिजली गुल है , बिजली गुल होने से चोरी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बिजली गुल होने से छुन्नू अवस्थी, सुरेश चंद्र अवस्थी, बृजकिशोर, राज किशोर अवस्थी, यज्ञ शंकर त्रिवेदी, जसवंत सिंह, राजीव त्रिपाठी, रामभीख त्रिवेदी, जुगल किशोर अवस्थी , सुभाष अवस्थी आदि लोगों का परिवार इस भीषण गर्मी से प्रभावित है। अब देखना है कि खबर छपने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आयेगा और लोगों को बिजली मिल पायेगा या फिर इस तपती गर्मी में लोगों की समस्याएं जस की तस बनी रहेंगी।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








