UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

शैलेंद्र सिंह को मिला शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना का प्रतीकात्मक कार्ड

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–09 जुलाई 

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रथम चरण में आज जनपद वाराणसी में मुख्यमंत्री द्वारा उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके क्रम में प्रदेश के लगभग सभी जिलों व तहसीलों में यह कार्यक्रम प्रसारित किया गया। जिसमें प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षको, शिक्षामित्रों , अनुदेशकों, रसोइयों आदि सभी को माननीय मुख्यमंत्री जी ने कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की । इसी के क्रम में एसबीआई के द्वारा मां के माध्यम से किसी भी शिक्षक के निधन पर यदि उसकी सैलरी अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है तो उसे शिक्षक के आकस्मिक निधन पर एक करोड रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इसी क्रम में आज तहसील हैदरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में तहसील के तीनों ब्लॉक हैदरगढ़ , त्रिवेदीगंज और सिद्धौर के शिक्षकों ने प्रतिभाग लिया और सभी पात्र शिक्षकों को शिक्षक कैशलेस कार्ड का प्रतीकात्मक कार्ड दिया गया । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिवेदीगंज सुनील सिंह, उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ मधुमिता सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी आराधना अवस्थी, रुद्रकांत वाजपेई , मोहित सिंह, कुलदीप मिश्रा, दीपक मिश्रा, शैलेंद्र सिंह,अजय अवस्थी, भावना मिश्रा, सावना, मंजू लता, श्री राम शंकर , हरिश्चंद्र, लक्ष्मी , मदन चौधरी, अमित, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सागर सिंह, हरि सागर सिंह, वरिष्ठ शिक्षक देव भगत सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

                                             ब्यूरो चीफ़ 

                                           शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें