UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राजस्व व पुलिस टीम ने मठ की जमीन का किया सीमांकन अवैध कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी 

trfgcvkj.blkjhgfd

कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट पर हुये अवैध कब्जे पर चलेगा बुल्डोजर

हैदरगढ/ बाराबंकी–09 जुलाई 

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरे दरियांव मजरे भिखरा मे बने सद्गुरु कबीर साहेब मठ पर हो रहे अवैध कब्जे और मठ की पूरी जमीन के सीमांकन के लिये राजस्व प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची। मठ पर प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी मे भंडारे का आयोजन होता है, और हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां आते हैं। मठ के नाम लगभग साढे चौदह विस्वा से ज्यादा जमीन दर्ज है। उक्त मठ की जमीन पर आसपास रहने वाले दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा था। जिसको लेकर बुधवार को एसडीएम के आदेश से पहुंची राजस्व टीम ने मौके की नाप करते हुए सीमांकन किया। राजस्व टीम ने जमीन का सीमांकन करने के साथ ही कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी देते हुए तत्काल जमीन कब्जा मुक्त करने की नसीहत दी। आदेश का अनुपालन न करने पर कब्जाधारियों को बुलडोजर एक्शन की भी बात कही गयी। राजस्व टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत भिखरा की गाटा संख्या 767 में सदगुरु कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट मठ बना हुआ है जिसके मौजूदा रजिस्टर्ड महंत श्री निर्मल दास जी महाराज हैं। अब देखना है कि मठ पर हुये अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा कितनी जल्दी हटाया जायेगा?

                                          ब्यूरो चीफ़ 

                                       शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें