हैदरगढ़/बाराबंकी–08 जुलाई
विकास खंड हैदरगढ़ के अंतर्गत आने वाली सिकंदरपुर मियामऊ माइनर की सफाई न होने से किसानों की नाराज़गी साफ दिखाई दी। सोमवार को किसानों ने लगभग ढाई किलोमीटर लंबी माइनर की खुदाई स्वयं कराई। इस नहर से कपूरवा, सिकंदरपुर, रामपुर,रीठी, तारागंज, भियामऊ और घरकुंइया के सैकड़ों किसानों को फायदा होता है। उक्त माइनर की खुदाई के लिये गांव के अनिल चतुर्वेदी, रमेश, छोटेलाल, संदीप, गुरु, ताराचंद, उमाशंकर, विजय शंकर, मनोज, रामकुमार, सदाशिव समेत लगभग पचासों किसानों ने चंदा लगाया। किसानों द्वारा माइनर की सफाई जेसीबी द्वारा कराने का एक वीडियो शोसल मीडिया पर प्रसारित है, सिंचाई विभाग के भी अधिकारी नहर की सफाई का जायजा लेने पहुंचे। जिसके बाद जेई से फोन पर बात करने की कोशिश की गयी लेकिन जेई साहब ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








