UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रोज फुंक रहे परिवर्तक उच्च प्रबंधन की मनमानी से जनता बेहाल छः माह पहले खराब हुआ परिवर्तक आज तक नहीं बदला जा सका

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–24 जून 

बिजली विभाग की घोर लापरवाही रोज फुंक रहे परिवर्तक उच्च प्रबंधन की मनमानी से जनता बेहाल छः माह पहले खराब हुआ परिवर्तक आज तक नहीं बदला जा सका||

राजधानी लखनऊ में बिजली संकट गहराता जा रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण बिजली विभाग के उच्च प्रबंधन का उदासीन और मनमानी रवैया है।

शहर के विभिन्न इलाकों (जैसे गोमती नगर के खरगापुर रोड क्षेत्र) से लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं जहाँ ओवरलोडिंग और रखरखाव की कमी के चलते ट्रांसफार्मर दम तोड़ रहे हैं भीषण गर्मी के बीच जनता इस कुप्रबंधन का खामियाजा भुगतने को मजबूर है।

क्षेत्र में बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद समय पर भार वृद्धि नहीं कराई जाती क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मरों में लगातार तकनीकी खराबी आ रही है और वे फुंक रहे हैं।

नियमों के मुताबिक ट्रांसफार्मरों की समय-समय पर चेकिंग और मेंटेनेंस होनी चाहिए लेकिन धरातल पर समय से मरम्मत का काम नहीं किया जा रहा है अधिकारी केवल खानापूर्ति में जुटे हैं।

ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद घंटों और कई बार दिनों तक बिजली गुल रहती है स्थानीय निवासी पानी और बिजली के बिना तड़पने को मजबूर हो जाते हैं जबकि उच्च प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।

हाल ही में सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गोमती नगर के खरगापुर रोड (गोरखनाथ नगर) स्थित ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी का शिकार हो चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

बड़ा सवाल आखिर कब जागेगा बिजली विभाग का उच्च प्रबंधन?

जनता के टैक्स के पैसे से चलने वाला विभाग आखिर कब तक अपनी मनमानी से लोगों को परेशान करता रहेगा?

शासन को इस गंभीर लापरवाही का संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों पर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए।

                                            ब्यूरो रिपोर्ट 

                                      दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

#gomtinagarzonelesa #mdmvvnl #ChairmanUppcl #EMofficeUP #LucknowNews

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें