UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चोरी पकड़कर भी मेहरबान हुआ प्रवर्तन दल संविदाकर्मी को बचाने का खेल शुरू

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–24 जून 

चोरी पकड़कर भी मेहरबान हुआ प्रवर्तन दल संविदाकर्मी को बचाने का खेल शुरू!

राजधानी के गोमतीनगर ज़ोन से बिजली विभाग की साख पर बट्टा लगाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के अनुसार प्रवर्तन दल ने मौके पर छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी लेकिन इसके बावजूद भी कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं की गई इस पूरे खेल के पीछे पावर हाउस पर ही तैनात एक संविदाकर्मी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है|

क्षेत्रीय जानकारों और स्थानीय सूत्रों की मानें तो संबंधित पावर हाउस पर कार्यरत यह संविदाकर्मी ही इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है वह अवैध वसूली लेकर धड़ल्ले से बिजली चोरी करवाता था स्थानीय लोगों में चर्चा है कि इस संविदाकर्मी को विभाग के कुछ बड़े चेहरों का भी मूक समर्थन प्राप्त है।

हैरानी की बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। लगभग 15 दिन पहले भी प्रवर्तन दल ने इसी परिसर में बिजली चोरी पकड़ी थी।

इसके बाद बीते 23 जून को दोबारा टीम ने छापा मारा और रंगे हाथों चोरी पकड़ी गई।

लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी लापरवाही और दोबारा अपराध होने के बाद भी विभाग की तरफ से कार्यवाही के नाम पर नतीजा शून्य रहा।

जब इस मामले पर प्रवर्तन दल के अवर अभियंता से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने एक बेहद हास्यास्पद और संदेहास्पद दलील दी।

अवर अभियंता प्रवर्तन दल के कथनानुसार परिसर पर जांच के दौरान पर्याप्त भार नहीं मिला इसलिए कोई विधिक कार्यवाही नहीं की जा सकी।

जबकि मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छापेमारी के वक्त परिसर में कूलर पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण धड़ल्ले से चल रहे थे।

ऐसे में अवर अभियंता का यह बयान सीधे तौर पर आरोपी संविदाकर्मी और बिजली चोरों को क्लीन चिट देने और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास नजर आता है।

यह पूरा मामला गोमतीनगर ज़ोन अंतर्गत आने वाले सेक्टर 05 पावर हाउस क्षेत्र स्थित गुरुकुल विद्यालय के पीछे खरगापुर का है।

पॉश इलाके से सटे इस क्षेत्र में खुलेआम हो रही बिजली चोरी और उस पर अधिकारियों की लीपापोती अब विभाग के उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

बड़ा सवाल क्या मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के आला अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेंगे?

या फिर पर्याप्त भार न होने का बहाना बनाकर राजस्व को चूना लगाने वाले इस गठजोड़ को ऐसे ही खुली छूट मिलती रहेगी?

                                           ब्यूरो रिपोर्ट

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह

#gomtinagarzonelesa #mdmvvnl    #ChairmanUppcl #EMofficeUP #LucknowNews #UPPCL

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें