चेयरमैन आलोक तिवारी ने तमाम गणमान्यों की उपस्थिति में विधि विधान से किया भूमिपूजन
हैदरगढ़/ बाराबंकी
हैदरगढ़ कस्बे के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार माता शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत की भी मौजूद रही। कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी द्वारा गति प्रदान की गई क्षेत्र व जनपद के कई भाजपा नेता इस पावन अवसर पर उस्थित रहे।
संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का भक्तों ने खूब आनंद लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान किसी भी तरह के विवाद से निपटने के लिये भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








