UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विधायक दिनेश रावत व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने किया इंटरलाकिंग मार्ग का उद्घाटन 

trfgcvkj.blkjhgfd

जनसेवा और विकास के प्रति समर्पित एक और महत्वपूर्ण कदम- रामदेव सिंह

हैदरगढ़/बाराबंकी–23 जून 

वि०ख० क्षेत्र हैदरगढ़ के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत निधि से ग्राम अंदऊमऊ में लोधे सिंह पुरवा संपर्क मार्ग से ग्राम पुरे केरहन मे अकबाल सिंह के दरवाजे से लगभग 9 लाख की लागत से तथा ग्राम गौरा स्थित श्री हनुमान जी की कुटी पर लगभग 10 लाख की लागत से कराए गए इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्यों का विधायक दिनेश रावत व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत व रामदेव सिंह ने हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन कर आयोजित भंडारे का शुभारंभ कर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हैदरगढ़ मोहित मिश्रा जी, मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह “मोनू”, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि हैदरगढ़ पंकज दीक्षित , मंडल महामंत्री संतोष श्रीवास्तव व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरीराम पाल सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी व प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे। रामदेव सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए हमारा संकल्प निरंतर जारी है और क्षेत्र के विकास में निरंतर सहयोग जारी रहेगा।

                                          ब्यूरो चीफ़ 

                                       शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें