हैदरगढ़/बाराबंकी–16 जून
योगी सरकार की भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत हैदरगढ़ तहसील में एक और बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अहिर गांव में सरकारी बंजर भूमि को पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
अहिर गांव की गाटा संख्या 215 जो कि सरकारी अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है के एक निश्चित भूभाग पर पड़ोसी गांव के निवासी मोंगरे (पुत्र अज्ञात) द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था ग्राम समाज की कीमती जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने फौरन कड़ा रुख अख्तियार किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हल्का लेखपाल रोशनी रावत राजस्व टीम और सुबेहा थाने के भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं प्रशासन ने बिना किसी ढील के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया कुछ ही समय में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर मलबे में तब्दील कर दिया गया।
कार्यवाही के बाद हल्का लेखपाल रोशनी रावत ने अतिक्रमणकारी मोंगरे के परिजनों और ग्रामीणों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि यदि भविष्य में दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जे या किसी भी तरह के निर्माण का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर और भी कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
प्रशासन के इस त्वरित और सख्त बुलडोजर एक्शन से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है वहींग्रामीणों ने पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस टीम की सराहना की है।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








