लखनऊ–16 जून
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बीबीडी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक में मानोहर प्रधान, तोहीद अहमद, मोहम्मद शारिक, विपिन यादव, मोहम्मद फहीम सहित ग्राम सभा जुग्गौर के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने मोहर्रम के अवसर पर आपसी भाईचारे, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। बैठक में मोहर्रम के जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि मोहर्रम का पर्व आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








