UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रायबरेली के जाने-माने समाजसेवी भगवती सिंह राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष मनोनीत

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–14 जून

समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले रायबरेली के वरिष्ठ समाजसेवी भगवती सिंह ने अपने दर्जनों साथियों के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी जनसेवा और निष्ठा को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से जनपद रायबरेली का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

यह गरिमामयी कार्यक्रम गोमती नगर विस्तार (लखनऊ) स्थित शिफा हॉस्पिटल में बने परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में संपन्न हुआ।

सदस्यता ग्रहण और मनोनयन कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रेहान अहमद की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) मोहम्मद सगीर और राष्ट्रीय महासचिव (युवा प्रकोष्ठ) सुदीप द्विवेदी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। शीर्ष नेतृत्व ने भगवती सिंह को माला पहनाकर और मनोनयन पत्र सौंपकर संगठन में उनका स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद भगवती सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद ने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा।

रायबरेली जनपद में शोषितों वंचितों और पीड़ितों की आवाज को बुलंद करना तथा उनके मानवाधिकारों की रक्षा करना मेरी और मेरी टीम की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी जल्द ही जिले में संगठन का विस्तार कर जमीनी स्तर पर कार्य शुरू किया जाएगा।

भगवती सिंह के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने की खबर मिलते ही रायबरेली के सामाजिक और राजनीतिक हलकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

उनके साथियों और समर्थकों ने इसे संगठन का एक बेहद सराहनीय फैसला बताया है।

लोगों का मानना है कि भगवती सिंह के नेतृत्व में मानवाधिकार परिषद रायबरेली में मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए एक नई मिसाल कायम करेगी।

इस मौके पर उनके साथ आए कई गणमान्य साथियों ने भी संगठन की सदस्यता लेकर परिषद को मजबूत करने का संकल्प लिया।

                                           ब्यूरो रिपोर्ट 

                                    दैनिक सुदर्शन प्रवाह

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें