हैदरगढ़/बाराबंकी–13 जून
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें ट्रक का टायर चेक कर रहे वाहन स्वामी की टायर फटने से हुये हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पोखरा चीनी मिल गेट के पास शनिवार को सड़क के किनारे खड़े ट्रक का टायर फटने से ट्रक स्वामी की मौत हो गई।
थाना लोनी कटरा क्षेत्र के कान्हीपुर गांव निवासी ट्रक मालिक शिव नरायन बाजपेई उम्र लगभग 70 वर्ष के ट्रक में लदा गेहूं चीनी मिल के सामने बने राज्य भण्डारण निगम के गोदाम में उतारकर खड़ा था तभी चालक ने वाहन स्वामी को फोन कर बताया कि ट्रक का एक टायर कट गया है।मौके पर पहुंचे बाजपेई ने पंचर बनाने वाले अनवर को बुलाकर टायर दिखाया।देखा गया कि एक टायर थोड़ा फट गया है।उसका ट्यूब का थोड़ा हिस्सा बाहर निकला है।
अनवर ने कहा कि बस थोड़ी देर में बन जाएगा।इस दौरान श्री बाजपेई टायर के फटे हिस्से के बाहर निकले ट्यूब पर हाथ फेरने लगे।इसी दौरान टायर धमाके के साथ फट गया।तेज धमाके के कारण ट्रक मालिक दुर्घटनास्थल से काफी दूर खंती में जा गिरे। स्थानीय दुकानदार एवं राहगीरों ने तत्काल उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ पहुँचाया।जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस से अनुरोध किया कि शव का पीएम नहीं कराना चाहते हैं जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम श्री बाजपेई का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं परिजनों में घटना के बाद चीख पुकार मच गई।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








