UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गोमती नगर विस्तार में मौत को दावत दे रहा हाई टेंशन लाइन का जर्जर खंभा बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–13 जून 

राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जो किसी भी दिन एक भीषण हादसे का सबब बन सकती है।

गोमती नगर ज़ोन के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 1,पावर हाउस क्षेत्र (81D, योजना) में एक हाई टेंशन लाइन का लोहे का खंभा नीचे से पूरी तरह गलकर खोखला हो चुका है।

संलग्न तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि इस खंभे का निचला हिस्सा जंग के कारण पूरी तरह से गल चुका है और उसमें एक बड़ा सुराख हो चुका है खंभे का आधार इतना कमजोर हो चुका है कि यह कभी भी भारी लोड या तेज आंधी-पानी के कारण भरभराकर गिर सकता है।

चूंकि यह एक हाई टेंशन लाइन का खंभा है इसके गिरने से न सिर्फ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप होगी बल्कि जान-माल का एक बहुत बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह क्षेत्र काफी व्यस्त रहता है और खंभे के आसपास से लगातार लोगों और वाहनों का आना-जाना लगा रहता है इस जर्जर खंभे के नीचे से गुजरना अब किसी खतरे से खाली नहीं रह गया है इसके बावजूद बिजली विभाग चैन की नींद सो रहा है।

क्या विभाग को किसी बड़े हादसे या किसी बेगुनाह की जान जाने का इंतजार है?

क्षेत्र के नागरिकों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों और गोमती नगर ज़ोन के पावर हाउस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए। इस गल चुके खंभे को तुरंत बदलकर नया मजबूत खंभा लगाया जाए ताकि आने वाले मॉनसून और आंधी के मौसम में किसी अनहोनी को टाला जा सके।

यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो लखनऊ का यह व्यस्त इलाका एक बड़े हादसे का गवाह बन सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी।

                                          ब्यूरो रिपोर्ट 

                                   दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें