UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बड़े हादसे को दावत दे रहा हाई टेंशन लाइन का टूटा खंभा बेपरवाह बिजली विभाग मौन

trfgcvkj.blkjhgfd

गोमतीनगर विस्तार/लखनऊ–12 जून 

राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर से एक बेहद डरावनी और लापरवाही की बड़ी तस्वीर सामने आई है।

गोमतीनगर ज़ोन अंतर्गत आने वाले सेक्टर 04 पावर हाउस क्षेत्र स्थित शिप्रा अपार्टमेंट के पास एक हाई टेंशन लाइन का खंभा पूरी तरह से जर्जर होकर टूट चुका है और किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार बिजली विभाग इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह मौन साधे हुए है।

साझा की गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि लोहे का यह मजबूत और भारी-भरकम खंभा जमीनी सतह के पास से पूरी तरह जंग खाकर सड़ चुका है।

खंभे के बीच में एक बहुत बड़ी और गहरी दरार आ चुकी है जिससे यह साफ जाहिर होता है कि खंभा अब केवल नाममात्र के सहारे पर टिका हुआ है यह खंभा किसी भी वक्त जरा सी तेज हवा या आंधी के झोंके से भरभरा कर गिर सकता है।

शिप्रा अपार्टमेंट और इसके आस-पास के क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों लोगों और वाहनों की आवाजाही होती है यह खंभा हाई टेंशन लाइन का है जिससे यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

अगर यह खंभा गिरता है तो न केवल बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप होगी बल्कि भारी जनहानि और जान-माल का बड़ा नुकसान होना लगभग तय है।

तस्वीर बिजली विभाग की उस घोर लापरवाही की गवाही दे रही है जहां सब कुछ जानते हुए भी अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

इस टूटे और खोखले हो चुके खंभे को देखकर स्थानीय निवासियों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों में भारी दहशत का माहौल है।

लोगों का कहना है कि क्या बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी या किसी मासूम की जान जाने का इंतजार कर रहा है?

मानसून की आहट और तेज हवाओं के इस मौसम में ऐसे जर्जर खंभे राह चलते लोगों के लिए काल साबित हो सकते हैं।

स्थानीय निवासियों ने इस खबर के माध्यम से उच्चाधिकारियों से मांग की है कि तत्काल मामले का संज्ञान लिया जाए और दुर्घटना होने से पहले इस खंभे को बदलकर नया मजबूत खंभा लगाया जाए ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

                                       ब्यूरो रिपोर्ट 

                              दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें