हैदरगढ़/बाराबंकी–07 जून
ज्येष्ठ मास के उपलक्ष्य में जहां देश भर के प्रत्येक हिस्से में लोग, शीतल जल, प्याऊ, शर्बत, व भंडारे का आयोजन कर रहे हैं वहीं विकास खंड हैदरगढ़ के अंतर्गत आने वाले खरसतिया गांव में शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। खरसतिया गांव स्थित बड़ी नहर के पास मिश्रा मार्केट के प्रबंधक दिनेश मिश्रा के प्रतिष्ठान पर श्रीरामचरितमानस पाठ के समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पूड़ी सब्जी और बूंदी के साथ जलपान की भी विशेष व्यवस्था रही और हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य हैदरगढ़ रामभीख त्रिवेदी, चेयरमैन आलोक तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी लंबरदार, दिनेश मिश्रा, पत्रकार शिवम अवस्थी, सरोज मिश्रा, संजय त्रिपाठी, प्रधान अरूण यादव, अनुज मिश्रा, अनुराग मिश्र, पंकज अवस्थी, प्रांशू अवस्थी, राजू त्रिवेदी समेत काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी







