UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में जर्जर हाई टेंशन लाइन का पोल दे रहा मौत को दावत एसी कमरे से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझते अवर अभियंता एच0टी0/एल0टी0 सौरभ कुशवाहा

trfgcvkj.blkjhgfd

गोमतीनगर/लखनऊ–06 जून

राजधानी लखनऊ का सबसे वीआईपी और पॉश इलाका कहा जाने वाला गोमतीनगर इन दिनों एक बड़े खतरे के साए में जीने को मजबूर है।

गोमतीनगर ज़ोन अंतर्गत आने वाले विपुल खण्ड (विपुल खण्ड 3) में बिजली विभाग की एक ऐसी घोर लापरवाही सामने आई है जो किसी भी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकती है।

इलाके में लगा एक हाई टेंशन लाइन का लोहे का पोल पूरी तरह से जर्जर और गल चुका है जिससे स्थानीय जनता में भारी भय और दहशत का माहौल है।

तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यह पोल नीचे (जड़) से पूरी तरह से सड़ और गल चुका है पोल के निचले हिस्से में एक बड़ा और गहरा छेद हो चुका है और वह सिर्फ नाममात्र के सहारे टिका हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जरा सी भी तेज आंधी या भारी बारिश होने पर यह भारी-भरकम हाई टेंशन पोल भरभरा कर गिर सकता है।

अगर ऐसा हुआ तो आसपास से गुजरने वाले राहगीर या स्थानीय निवासी इसकी चपेट में आ सकते हैं जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होना तय है।

एक तरफ जहां स्थानीय जनता इस जर्जर पोल के कारण हर समय खौफ के साए में जीने को मजबूर है वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग के जिम्मेदार अवर अभियंता कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी होने के बावजूद गोमतीनगर ज़ोन के संबंधित अवर अभियंता एच.टी./एल.टी.सौरभ कुशवाहा अपने एसी कमरे से बाहर निकलने की ज़हमत नहीं उठा रहे हैं।

फील्ड पर जाकर निरीक्षण करने और इस जर्जर पोल को बदलवाने की जगह जनता की सुरक्षा को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है।

पॉश इलाके विपुल खण्ड में इस तरह की लापरवाही ने बिजली विभाग के सुरक्षित बिजली के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि किसी बड़ी अनहोनी या हादसे का इंतजार किए बिना इस जर्जर पोल को तुरंत बदला जाए और एसी कमरों में बैठकर जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले लापरवाह अवर अभियंता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

                                           ब्यूरो रिपोर्ट 

                                    दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें