UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सड़क हादसे में वन कर्मी को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती

trfgcvkj.blkjhgfd

 हैदरगढ़ /बाराबंकी–31 मई 

रविवार शाम उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब एक बाइक सवार ट्रैक्टर के हैरो में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया और वहां से गंभीर स्थिति में उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिये रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार हैदरगढ़ रायबरेली रोड पर देर शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर नैनखेड़ा चौराहे के पास राजेंद्र कुमार पुत्र भीखुराम उम्र 36 वर्ष निवासी खानपुर मजरे भवानी सिंह का पुरवा थाना हैदरगढ़ बाराबंकी जो आवश्यक कार्य से अपनी गाड़ी यूपी 41p 3188 मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी नैनखेड़ा चौराहे से करीब 100 मीटर पहले एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर खेत की लेवलिंग करके बहूता की तरफ से आ रहा था जिसमें युवक फंस गया। घायल व्यक्ति को तत्काल सीएससी हैदरगढ़ ले जाया गया जहां पर स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे गंभीर रूप से घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे को बुरी स्थिति में देखकर बहुत बुरा हाल था। जानकारी अनुसार युवक ने ट्रामा  सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है  उनके स्वास्थ्य की अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है।

                                          ब्यूरो रिपोर्ट 

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें