हैदरगढ़/बाराबंकी–29 मई
गुरूवार की देर रात बांदा बहराइच मार्ग पर हैदरगढ़ रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रक और डंपर के टकराने के बाद भयावह हादसे में जहां दोनों वाहन धू धू कर जल उठे वहीं ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत होने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार की रात समय लगभग 11:00 बजे हैदरगढ़ रेलवे क्रासिंग के निकट ग्राम सतरही के गेट के सामने ईंट से लदे ट्रक संख्या यूपी 32, के एन 5175 और मोरंग से लदा हुआ डंपर संख्या UP 71 BT 8006 में जोरदार भिड़ंत हुई, ट्रक अहमदपुर बाराबंकी से महोबा के लिये जा रहा था और डंफर बांदा से बाराबंकी आ रहा था ,के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। जिसमें ट्रक का चालक धर्मेंद्र पाल पुत्र रामशरण उम्र 32 वर्ष नि० मंसूर पुरवा थाना असंद्रा बाराबंकी की ट्रक में फस जाने व आग लग जाने के कारण जलने से दर्दनाक मृत्यु हो गई ।डंफर क्लीनर रोशन सिंह पुत्र शिवनारायण सिंह नि० उमगरा थाना ठठिया जनपद कन्नौज कूदकर जान बचाने में कामयाब रहा व ट्रक क्लीनर रामनरेश पुत्र बंशीलाल रावत नि० तिंदवा थाना कोठी भी कूदकर बाहर निकल गया जो पूरी तरह से सुरक्षित है।इस घटना में ट्रक चालक की जलने से मृत्यु हुई है । सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया लेकिन ट्रक व डंपर लगभग जल गये। दोनों गाड़ियों के इंजन पूरी तरह से जल गए हैं। मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हैदरगढ़ पुलिस ने बताया कि उक्त घटना को लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वहीं मृतक धर्मेंद्र पाल के परिवार में उक्त घटना की जानकारी मिलने के बाद मातम फैल गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








