लखनऊ–28 मई
राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर ज़ोन के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 05 पावर हाउस क्षेत्र की राधे विहार कॉलोनी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है यहाँ एक हाई टेंशन लाइन का खंभा आधार से पूरी तरह टूट चुका है और खतरनाक ढंग से केवल तारों के सहारे लटका हुआ है।
तस्वीर में स्पष्ट देखा जा सकता है, खंभा नीचे से टूटकर हवा में झूल रहा है।
यह खंभा घनी आबादी वाले क्षेत्र में है यदि तारों ने साथ छोड़ा तो यह कभी भी राहगीरों या पास के मकानों पर गिर सकता है जिससे जान-माल का भारी नुकसान संभव है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस खतरनाक स्थिति की जानकारी होने के बावजूद संबंधित विद्युत उपकेंद्र के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
यह खंभा किसी भी समय बड़े हादसे का सबब बन सकता है हम डर के साये में जीने को मजबूर हैं लेकिन विभाग को किसी अनहोनी का इंतज़ार है— स्थानीय निवासी
बिजली विभाग के अधिकारियों की यह चुप्पी समझ से परे है क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा?गोमती नगर जैसे संवेदनशील ज़ोन में इस तरह की लापरवाही सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवालिया निशान खड़ा करती है।
हमारी मांग लेसा और संबंधित पावर हाउस के अधिकारी तत्काल इस मामले का संज्ञान लें और दुर्घटना होने से पहले इस खंभे को बदलकर नई व्यवस्था सुनिश्चित करें।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








