UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एम एल सी अनूप गुप्ता के निजी सचिव उमा बक्श सिंह के आवास पर भव्य सुंदर कांड व विशाल भंडारा आयोजित 

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–27 मई 

ज्येष्ठ मास के बड़े चतुर्थ बड़े मंगल पर जहां पूरे देश में रामचरितमानस, सुंदर कांड के साथ साथ भजन उत्सव, व प्याऊ शर्बत, चना हलवा व प्रसाद वितरण का आयोजन चल रहा था वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री व एम एल सी अनूप गुप्ता के निजी सचिव उमा बक्श सिंह के हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत वली गेरांवां स्थित आवास पर भव्य सुंदरकांड के आयोजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समाज और क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद प्राप्त किया। आपको बता दें कि उमा बक्श सिंह एक ऐसे युवा हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपने माध्यम से कराये गये विकास कार्यों की वजह से हैदरगढ़ विधानसभा में एक अमिट छाप छोड़ी है। दर्जनों सड़कें बनवाकर विकास की एक अलग ही अलख जगाने का काम किया।

इस अवसर पर उमा बक्श सिंह के साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह मोनू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणविजय सिंह पिंकू,चेयरमैन हैदरगढ़ आलोक तिवारी, रन बहादुर राना, संजय रावत, प्रधान विक्रम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अहिरगांव अमित शुक्ला, भाकियू टिकैत मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष देवी बक्श सिंह, दीपक तिवारी, रणवीर सिंह सोनू, मनोज शुक्ला, सुनील सिंह चंदेल, , राजा सिंह दादूपुर, मनोज सिंह लकड़िया, आशीष सिंह लकड़िया, राकेश कुमार तिवारी, राम अचल तिवारी, रामेंद्र तिवारी, हनोमान विश्वकर्मा, समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

                                                 ब्यूरो चीफ़ 

                                              शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें