UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वन दरोगा अनुज सिंह की कार्यवाही से दहशत में वन माफिया अवैध कटान पर चला हंटर

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–25 मई 

हैदरगढ़ वन रेंज के सुबेहा क्षेत्र में सोमवार को हो रही हरे भरे पेड़ों की अवैध कटान पर वन दरोगा द्वारा कठोर कार्यवाही की गयी जिससे क्षेत्र भर के वन माफियाओं में डर व्याप्त हो गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार आपको बता दें कि दिनांक 25/5/2025 को वन्य पुलिस के वन दरोगा अनुज कुमार सिंह को सूचना मिली कि ग्राम तिलहा थाना सुबेहा क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा अवैध कटान किया जा रहा है जिसके बाद मौके पर वन दरोगा द्वारा जांच की गई तो तीन पेड़ हरे भरे अर्जुन के पेड़ों की कटान का मामला सामने आया, हरे भरे पेड़ों की कटान देखकर वन दरोगा अनुज सिंह का पारा चढ़ गया, पता चला कि ठेकेदार अनूप कुमार सिंह द्वारा हरे भरे पेड़ों को काटा गया था जिस पर कड़ी कार्यवाही करते हुए वन दरोगा अनुज कुमार सिंह द्वारा भारी भरकम जुर्माना वसूला गया। इस कार्यवाही से पर्यावरण प्रेमी जहां प्रसन्न नजर आये वहीं लकड़ कट्टों और वन माफियाओं में दहशत का माहौल नजर आया। आपको बता दें कि इससे पहले भी वन दरोगा अनुज कुमार सिंह द्वारा वन माफियाओं के विरुद्ध की बार ताबड़तोड़ की जा चुकी है और वन माफियाओं के लिये वन दरोगा अनुज सिंह आतंक का दूसरा पर्याय बन चुके हैं।

                                          ब्यूरो चीफ़ 

                                        शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें