*पंचर बनाने वाले आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस*
हैदरगढ़/ बाराबंकी–24 मई
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है जहां पर एक पंचर बनाने वाले युवक के खिलाफ स्थानीय पुलिस से महिला ने लिखित शिकायत कर वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।
पूरा मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बारा टोल प्लाजा के पास स्थित गांव का है जहां एक विधवा महिला ने पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में बताया कि बारा टोल प्लाजा के पास स्थित शुक्ला ढाबा के बगल में पंचर बनाने वाले युवक चंदू पर आरोप लगाया है, युवक पर आरोप है कि युवक द्वारा विधवा महिला के फोन पर लगातार फोन कर बेटी से बात कराने को कहा जाता है और बात न कराने पर लगातार जान माल की धमकी दी जाती है, युवक द्वारा रास्ते में भी व्यवधान उत्पन्न किया जाता है। युवक द्वारा महिला के फोन पर अश्लील मैसेज किये जाते हैं। मामले को लेकर हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय से फोन पर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है और आरोपी युवक के खिलाफ दबिश दी जा रही है, पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। वहीं मामले को लेकर समाजसेवी विजय हिंदुस्तानी और भाजपा नेता विकास पांडेय विक्की ने रोष प्रकट किया है और मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








