UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दो लाख ग्यारह हजार जमा करने के दो महीने बाद भी नहीं हुआ विद्युतीकरण, झटपट पोर्टल का दावा हवा हवाई|

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–18 मई

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झटपट पोर्टल के ज़रिए उपभोक्ताओं को तुरंत और पारदर्शी तरीके से बिजली कनेक्शन देने के बड़े-बड़े दावे ज़मीनी धरातल पर दम तोड़ते नज़र आ रहे हैं।

ताज़ा मामला मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मोहनलालगंज डिवीजन का है जहाँ एक आवेदक से भारी-भरकम एस्टीमेट राशि जमा कराने के दो महीने बाद भी विभाग ने अब तक विद्युतीकरण का कार्य शुरू नहीं कराया है।

प्राप्त दस्तावेज़ों के अनुसार आवेदक पिंगाक्ष सैवी हॉस्पिटैलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (संजय सिंह) ने मोहनलालगंज के अंतर्गत ग्राम माढरमऊ कला में 5 किलोवाट के अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन किया था।

आवेदक का आरोप है कि नियमानुसार एस्टीमेट राशि जमा होने के तत्काल बाद विभाग को लाइन बिछाने और मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए थी मार्च में पूरा भुगतान होने के बाद अप्रैल और अब मई का आधा महीना बीत चुका है (यानी पूरे दो महीने) लेकिन अमौसी सर्किल और मोहनलालगंज ग्रामीण खंड के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

यह स्टीमेट सीधे तौर पर अधिशासी अभियंता मोहनलालगंज के कार्यक्षेत्र से जारी हुआ है इतनी बड़ी रकम (लगभग 2.12 लाख रुपये) विभाग के खाते में जमा होने के बावजूद काम न होना बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली को दर्शाता है। उपभोक्ता का कहना है कि बिजली न मिलने के कारण उनका व्यावसायिक काम ठप पड़ा है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

झटपट पोर्टल और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं कि नए कनेक्शनों के लिए उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाए लेकिन इस मामले में ₹2,03,605 केवल अन्य एस्टीमेट शुल्क और ₹4,100 मीटर शुल्क के नाम पर लेने के बाद भी विभाग कुंडली मारकर बैठा है।

अब देखना यह है कि ख़बर मीडिया में आने के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के उच्च अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते हैं और पीड़ित उपभोक्ता को कब तक बिजली कनेक्शन मिल पाता है।

                                           ब्यूरो रिपोर्ट 

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

1 thought on “दो लाख ग्यारह हजार जमा करने के दो महीने बाद भी नहीं हुआ विद्युतीकरण, झटपट पोर्टल का दावा हवा हवाई|”

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें